Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

इंदौर में अनफिट बसों पर RTO का बड़ा एक्शन, 9 बसों की फिटनेस रद्द

September 10, 2026

क्राइम ब्रांच इंदौर ने 7000 साइबर फ्रॉड शिकायतों में 5.90 करोड़ रुपये कराए वापस

September 10, 2026
WhatsApp Image 2026 09 10 at 06.35.31

फिरोजाबाद में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान,12 ई-रिक्शा सीज 28 ऑटो का चालान, 

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंदौर में अनफिट बसों पर RTO का बड़ा एक्शन, 9 बसों की फिटनेस रद्द
  • क्राइम ब्रांच इंदौर ने 7000 साइबर फ्रॉड शिकायतों में 5.90 करोड़ रुपये कराए वापस
  • फिरोजाबाद में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान,12 ई-रिक्शा सीज 28 ऑटो का चालान, 
  • सशक्त एम.सी.बी. सेवा संकल्प अभियान 2026: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केल्हारी में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी बम्पर भीड़
  • बाढ़ प्रभावितों को राहत
  • भाजपा दमुआ नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न
  • धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.400 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर बागनदी पुलिस का शिकंजा, 9.98 लाख का माल जब्त
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - हर्षोल्‍लास एवं सद्भाव के साथ मनाये जायेंगे सभी पर्व और त्‍यौहार
Policewala

हर्षोल्‍लास एवं सद्भाव के साथ मनाये जायेंगे सभी पर्व और त्‍यौहार

policewalaBy policewalaSeptember 20, 2025No Comments1 Views
web.whatsapp 4 16

हर्षोल्‍लास एवं सद्भाव के साथ मनाये जायेंगे सभी पर्व और त्‍यौहार

* जिला शांति समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्‍न

➡️ जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शांति समिति के सदस्‍यों ने दिये कई महत्वपूर्ण सुझाव

कटनी (20 सितम्बर) – सभी पर्वों और त्‍यौहारों को अमन, शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की जिले की गौरवशाली परंपरा के मुताबिक इस साल भी पर्वों व त्‍यौहारों को हर्षोल्‍लास से मनाया जायेगा। सर्वसम्‍मति से यह निर्णय शनिवार को कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी की अध्‍यक्षता में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में हुआ।

बैठक में नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा, गुरूनानक जयंती (प्रकाश पर्व) और क्रिसमस त्‍यौहार के आगामी महीनों में आयोजन के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अपर कलेक्‍टर श्री नीलांबर मिश्र, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया, एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्‍ता और एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल सहित पुलिस, प्रशासन, बिजली व नगरनिगम के अधिकारी मौजूद रहे।web.whatsapp 3 18

इस वर्ष 30 सितंबर को जवारा विसर्जन और 1 अक्टूबर को समारोहपूर्वक दशहरा मनाया जायेगा। इसी प्रकार गुरूनानक जयंती पर वाहन रैली और जुलूस निकलेगा। वहीं सिंधी समाज द्वारा बाबा माधवशाह की बरसी आयोजन पर भी कार्यक्रम होंगे। इन सबके व्‍यवस्थित आयोजन को देखते हुये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नगर निगम को शहर की सड़कों की मरम्‍मत कर सुधार करने व प्रतिमा विसर्जन मार्गों में स्‍वचलित शौचालय और पेयजल की समुचित व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि प्राप्‍त सुझाव के मुताबिक सभी प्रतिमायें तय क्रम और मार्ग से ही निकलेंगी। साथ ही कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जवारा विसर्जन और नवरात्रि में प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु समाजसेवियों, समितियों के प्रबंधकों और पदाधिकारियों से जिला प्रशासन व पुलिस के साथ सहयोग का आव्‍हान करते हुये बिजली विभाग के अधिकारियों को ताकीद किया कि विसर्जन मार्गों में झूलते व लटकतें तथा कम ऊँचाई के बिजली के तारों को समय पर सुव्‍यवस्थित कर लेवें। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शांति समिति के सदस्‍यों को त्‍यौहारों में पुख्‍ता व मजबूत कानून व्‍यवस्‍था के प्रति आश्‍वस्‍त किया।web.whatsapp 2 17

कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि दुर्गा समितियां प्रतिमा स्‍थापना के पूर्व ही पंडाल के लिए अस्‍थाई विद्युत कनेक्‍शन प्राप्‍त कर लेंवे। कलेक्‍टर ने सभी अनुविभाग व पुलिस थाना स्‍तर पर भी स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों को दुर्गा समितियों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री विश्‍वकर्मा ने कहा कि नवरात्रि के मद्देनजर मातायें-बहनें और श्रद्धालु माता जी को जल चढ़ाते है। ऐसे में पुख्‍ता निगरानी के लिए सभी मंदिर प्रबंधन समितियां सीसीटीवी कैमरा लगवा लेती हैं, तो मॉनिटरिंग आसान हो जायेगी। एसपी ने कहा कि पुलिस बल और स‍ीमित संसाधनों के बाद भी बेहतर कानून व्‍यवस्‍था प्रदान की जायेगी। उन्‍होंने सभी आयोजन समितियों से आग्रह किया कि वे 5-5 वॉलेंटियर्स पुलिस को प्रदान करें। एसपी ने कहा कि समितियों को प्रतिमाओं को समय पर आगे बढ़ाने की जिम्‍मेदारी निभायें। ताकि मार्ग में अनावश्‍यक गतिरोध और यातायात बाधित न हो।

यह भी निर्णय हुआ
इको फ्रेंडली मिट्टी की दुर्गा प्रतिमायें स्‍थापित की जाय। प्रतिमा विसर्जन एवं पंडाल हेतु डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्र के उपयोग हेतु संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी या पुलिस थाना से अनुमति प्राप्‍त करनी होगी। आजाद चौक से झंडा बाजार जुलूस मार्ग में तीन और 4 पहिया वाहनों को प्रतिबंधित करने का भी प्रस्‍ताव मिला।

जवारा विसर्जन
जवारा विसर्जन 30 सितंबर को कटनी के मोहनघाट, गाटर घाट एवं अन्‍य चिन्हित स्‍थान पीरबाबा, निवार नदी, हनुमान घाट, ट्रांसपोर्ट नगर तालाब के पास, बाबाघाट, छपरवाह घाट, बिलगवां घाट, सिमरार नदी रपटा जुहला, बजरंग कॉलोनी स्थित तालाबों व घाटों पर नगर निगम द्वारा विसर्जन हेतु जल कुंड बनवाये जायेंगे।

बैठक में जिला भाजपा अध्‍यक्ष दीपक टंडन सोनी, मिथलेश जैन, गुमान सिंह, मारूफ अहमद हनफी, राजा जगवानी, अमित शुक्‍ला, प्रदीप द्विवेदी, राज दुबे, हितेन्‍द्र स्‍वर्णकार, आशीष गुप्‍ता, रवि , सत्‍यनारायण अग्रहरी, रामचन्‍द्र तिवारी सहित दशहरा एवं दुर्गोत्‍सव समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
🖋️ पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट का को

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

7cb53930 17c9 4318 978f 7cf01682d841

सशक्त एम.सी.बी. सेवा संकल्प अभियान 2026: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केल्हारी में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी बम्पर भीड़

September 9, 2026
d6103cf2 0c51 4b6c 8b8f 4b36517565a2

बाढ़ प्रभावितों को राहत

September 9, 2026
bc55a4cc 64d4 4db7 89ce 9b0f2adc8385

भाजपा दमुआ नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न

September 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,277
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026858
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026725
Don't Miss

इंदौर में अनफिट बसों पर RTO का बड़ा एक्शन, 9 बसों की फिटनेस रद्द

By PolicewalaSeptember 10, 20261

इंदौर इंदौर, 9 सितंबर 2026। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर RTO प्रदीप शर्मा…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

क्राइम ब्रांच इंदौर ने 7000 साइबर फ्रॉड शिकायतों में 5.90 करोड़ रुपये कराए वापस

September 10, 2026
WhatsApp Image 2026 09 10 at 06.35.31

फिरोजाबाद में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान,12 ई-रिक्शा सीज 28 ऑटो का चालान, 

September 10, 2026
7cb53930 17c9 4318 978f 7cf01682d841

सशक्त एम.सी.बी. सेवा संकल्प अभियान 2026: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केल्हारी में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी बम्पर भीड़

September 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

इंदौर में अनफिट बसों पर RTO का बड़ा एक्शन, 9 बसों की फिटनेस रद्द

September 10, 2026

क्राइम ब्रांच इंदौर ने 7000 साइबर फ्रॉड शिकायतों में 5.90 करोड़ रुपये कराए वापस

September 10, 2026
Visitors
1871881
This Month : 17256
This Year : 443798
Total Users : 1446118
Views Today : 954
Total views : 6064642
Who's Online : 9
Server Time : 2026-09-10
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.