हनुमान सेवा समिति रामसेतु चौक सरकंडा के दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम से बिलासपुर हुआ भक्ति में लीन

 

 

 

 

बिलासपुर । श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर लगातार दसवें वर्ष श्री हनुमान सेवा समिति रामसेतु चौक सरकंडा के कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य रूप से श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया गया।

 

 

प्रथम दिवस पर 501 माताओं एवं बहनों एवं भक्तजनों द्वारा श्री हनुमान चालीसा महापाठ किया गया एवं 5100 से अधिक भक्तजनों के लिये विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था।

द्वितीय दिवस पर विश्व प्रसिद्ध भजन गायक ये चमक ये दमक सब कुछ सरकार तुम्ही से है भजन गाने के फेम प. सुधीर व्यास जी का विशाल जगराता कार्यक्रम रखा गया जिसमे हजारों की संख्या में भक्तो ने झूमते गाते भजनो का आनंद लिया ।

 

 

अंत में प. सुधीर व्यास जी ने बिलासपुर के भक्तजनों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की बिलासपुर के भक्तजनों ने जिस श्रद्धा के साथ आज भजनो का श्रवण किया वो वाकई में बिलासपुर वासियो की भक्ति को दर्शाता है मै आगे भी बिलासपुर आकर इसी तरह से भजन कीर्तन करूंगा और आप सभी के बीच फिर से आऊंगा कहते हुए जगराता कार्यक्रम का समापन किया

अंत में श्री हनुमान सेवा समिति रामसेतु चौक सरकंडा के कार्यकर्ताओ ने सभी श्रद्धांलुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।।

 

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा 

क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी

Leave A Reply

Exit mobile version