मुंगेली। आज हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के जवाहर वार्ड पड़ाव चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्ति के माहौल में रहा ।

हर वर्ष आयोजित होने वाले भंडारे में इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सेवा भावना और महा आरती का आयोजन किया गया ।

हनुमान जयंती पर भक्तिमय माहौल

हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। विशेष पूजा अर्चना अभिषेक हनुमान चालीसा पाठ सुंदरकांड पाठ पूरे विधि विधान से किया गया है आज मंदिर परिसर में भजन कीर्तन जयकारों की गूंज से पुर मुंगेली भक्तिमय वातावरण हो गया है।
श्रद्धालु भगवान हनुमान जी के दर्शन कर सुख शांति बाल और समृद्धि की कामना करते हैं कई उसे श्रद्धालु व्रत और उपवास रखकर इस दिन विशेष पूजा करते हैं जिससे मंदिर में आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार होता है।

भंडारे की परंपरा : सेवा और समर्पण का प्रतीक
इस मंदिर की सबसे खास पहचान यहां आयोजित होने वाले भव्य भंडारा है जिसकी परंपरा कई वर्षों से निरंतर चली आ रही है हनुमान जयंती के दिन पूर्व पार्षद राजशेखर यादव श्री संत होटल के संचालक राकेश देवांगन द्वारा बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें शहर और आसपास के गांव से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं भंडारे में सभी वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं या आयोजन सामाजिक एकता भाईचारे और समर सत्ता का जीवन उदाहरण बन जाता है सभी साथी सेवा भाव से प्रसाद वितरण करते हैं जिसमें आयोजन में अपनापन और श्रद्धा का विशेष भाव दिखाई देता है ।

हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रमों,भजन-कीर्तन और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में मुंगेली के जवाहर वार्ड पड़ाव चौक पर जवाहर वार्ड के पूर्व युवा पार्षद राजशेखर यादव व राकेश देवांगन के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खीर पूड़ी और फल वितरण का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में संजय पाण्डेय , मोहित बैरागी , अनूप देवांगन , देवेंद्र यादव (निक्कू) , राज शिखर यादव (डुग्गू भैया) भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भावना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की और हनुमान जी के जन्मोत्सव को विशेष रूप से यादगार बनाया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ाते हैं,बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।

राज शेखर यादव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली

Leave A Reply