सुकमा। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुकमा पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह और श्री मनोज तिर्की के पर्यवेक्षण, तथा एसडीएम श्री सूरज कश्यप के समन्वय में अधिकारियों ने समारोह स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती और परेड की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक प्रबंधों को समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया, ताकि संपूर्ण कार्यक्रम अनुशासित और सुव्यवस्थित वातावरण में आयोजित हो सके।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का निरीक्षण: सुकमा पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में गूंजा मैहर बैंड का सुर
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा राजिम, 17 किलोमीटर तक उमड़ा आस्था का सैलाब
- कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
- उफनते पुल से बस निकालना पड़ा भारी, चालक-कंडक्टर पर मामला दर्ज
- छिंदवाड़ा देहात थाना: हनीट्रैप गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश,दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
- सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
- बारिश में बह गई करोड़ों से बनी PMGSY की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

