स्लीमनाबाद। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता डी. एन. चौकीकर द्वारा स्लीमनाबाद उपसंभाग अंतर्गत स्लीमनाबाद वितरण केंद्र कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन व्यवस्थाओं, बकाया वसूली और उपभोक्ता सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में खास तौर पर एक लाख रुपये से अधिक के बकायादार उपभोक्ताओं की सूची की जांच की गई तथा नियमों के अनुसार DRA कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई करने वाले उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड संधारित करने और रजिस्टर का नियमित अवलोकन करने को कहा गया।
वहीं बड़े बकायादार उपभोक्ताओं के खाता नंबर सीज करने तथा इसकी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। तीन माह से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं पर नियमानुसार कार्रवाई कर वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान बिगड़े बिलों में सुधार, कार्यालयीन रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने तथा केस डिमांड 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा प्रतिदिन एरिया स्टोर में भेजे गए ट्रांसफॉर्मर वापस लाने और किसी भी DTR को स्टोर में अनावश्यक रूप से जमा न रखने के निर्देश दिए गए।
अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण के बाद विद्युत विभाग में बकाया वसूली और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।
पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।

Comments are closed.