महिला स्वास्थ्य, अधिकार एवं सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
बिलासपुर। महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डी.पी. लॉ कॉलेज में “जागरूक नारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल आईएएस एवं बिलासपुर DIG-SSP श्री रजनेश सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में आर्यन फिल्म द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत CEO श्री संदीप अग्रवाल आईएएस रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए जागरूकता, शिक्षा और अपने अधिकारों की जानकारी को महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण आधार बताया तथा विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. उषा किरण, डॉ. दीक्षा एवं मिस विनीता पटेल ने वक्ता के रूप में छात्राओं से संवाद किया। वक्ताओं ने मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती सुषमा तिवारी, प्रो. श्री धर्मेंद्र शर्मा एवं प्रो. श्री संतोष ठाकुर सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में NSS वालंटियर्स अंजलि साहू, सुधीर साहू, विशाल मरावी, देवेंद्र साहू, पूर्णिमा धोरे एवं अनुराधा चौहान का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
सहयोगी संस्थाएं
“जागरूक नारी” अभियान के इस आयोजन में रैपिडो, एरिना एनिमेशन, होटल बंसी वाला, आशीर्वाद आई हॉस्पिटल एवं जीवधार्नी फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और स्वास्थ्य, अधिकार एवं सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
“जागरूक नारी” अभियान का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में छात्राओं तक पहुंचकर उन्हें अपने स्वास्थ्य, अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
आर्यन फिल्म की ओर से कॉलेज प्रबंधन, मुख्य अतिथि, वक्ताओं, अध्यापकगण, NSS वालंटियर्स, सहयोगी संस्थाओं एवं सभी विद्यार्थियों का कार्यक्रम में सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।
— आर्यन फिल्म (Rama Nand Tiwari)
“समाज के बदलाव में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ…”
चलो एक सिनेमा समाज के लिए बनाए
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
