थाना स्लीमनाबाद

पुलिस अधीक्षक  जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुस्कान अभियान के तहत अपहृत बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी  स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा थाना स्लीमनाबाद के अप. क्र. 110/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के मामले की गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया दस्तयाबी उपरांत नाबालिग बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया ।

 

भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी सुदेश कुमार, सउनि जुबेर अली, सउनि मानकी धुर्वे, प्र आर 509 प्रेमशंकर पटेल, मआर रचना सिंह की मुख्य भूमिका रही ।

 जितेंद्र मिश्रा

Leave A Reply

Exit mobile version