बिलासपुर
सोशल मीडिया पर वर्दी में रील बनाने के मामलों के बीच बिलासपुर पुलिस के नाम से वायरल हो रहा एक वीडियो पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे पाया गया है।
कुछ समाचार पोर्टलों द्वारा इस वीडियो को बिलासपुर में पदस्थ थाना प्रभारी सोनू निराला का बताकर प्रसारित किया जा रहा था, जिस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में इस नाम का कोई भी अधिकारी पदस्थ नहीं है। जांच में पाया गया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वास्तव में खीकराम निराला है, जो 2008 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में बीजापुर के नेलसनार में कंपनी कमांडर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस विभाग ने इस तरह की गलत बयानबाजी और भ्रामक रिपोर्टिंग पर बिलासपुर पुलिस ने समाचार माध्यमों और आम जनता से अपील की है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी जानकारी को समाचार के रूप में साझा न करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गलत तथ्यों के आधार पर खबरें बनाना न केवल प्रशासनिक छवि को धूमिल करता है, बल्कि जनता के बीच भी भ्रम पैदा करता है, इसलिए ऐसी खबरों पर विश्वास करने से पहले उनकी सत्यता की जांच अनिवार्य रूप से करें।
पुलिसवाला न्यूज़ की बिलासपुर टीम भी इसकी जानकारी लेने पुलिस कार्यालय पहुंचीं थी जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हमारे बिलासपुर के ब्यूरो चीफ शंकर एवं राजेश को इसकी पूर्ण जानकारी दी गई।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
