सतना मध्य प्रदेश
चन्द्राशय वृद्धाश्रम में फल, बिस्किट, दूध और गर्म कपड़ों का किया वितरण
सतना 04 अक्टूबर 2026/जनअभियान परिषद जिला सतना के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के विद्यार्थियों द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प के तहत वृद्धजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. लालता प्रसाद खरे चन्द्राशय वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ समय बिताकर सेवा एवं संवेदना का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वृद्धजनों को फल, बिस्किट एवं दूध वितरित किए। आगामी ठंड के मौसम को देखते हुए वृद्धजनों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े भी प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने वृद्धजनों से उनके सुख-दुःख साझा किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह सेवा कार्य जनअभियान परिषद जिला सतना के जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता श्री राजनारायण सेन, श्रीमती अलका द्विवेदी, श्री संजय नामदेव एवं श्रीमती अर्चना त्रिपाठी की सक्रिय सहभागिता रही।
नवांकुर संस्था श्री राम जन सेवा संस्थान, विकासखंड सोहावल, सेक्टर-04 भर्जुना के संस्था प्रतिनिधि अनिल त्रिपाठी का भी सेवा कार्य में विशेष योगदान रहा। वहीं भाजपा भर्जुना मंडल अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा सिंह ने भी वृद्धजनों की सेवा में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों ने कहा कि सेवा संकल्प केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जरूरतमंदों एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का माध्यम है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने “सेवा ही समाज निर्माण का आधार है” का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं सदस्यों ने भविष्य में भी वृद्धजनों तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए निरंतर सेवा कार्य करने का
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो
