सिवनी,4 अक्टूबर 2026 ,पड़ोसी जिला मंडल प्रवास पर पहुंचे ,प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव से भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री प्रदीप राय ने जिले के किसानों की ओर से आत्मीय स्वागत किया।
श्री प्रदीप राय ने मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी को बताया कि, महिष्मति नगर मंडला के माननीय सांसद श्री फगन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री माननीय दिलीप जायसवाल ,कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया जी, के साथ किसान मोर्चा सिवनी के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर चर्चा किया।
श्री प्रदीप राय ने बताया कि इस दौरान सिवनी जिले में हाल ही में प्राकृतिक आपदा से मक्का फसल की क्षति के विषय में जानकारी दी गई। तथा अनुरोध किया गया कि जिला कलेक्टर सिवनी श्रीमती नेहा मीना ने फसल बीमा के अंतर्गत मिड सीजन एडवर्सिटी प्रावधान के तहत प्रभावित किसानों को 25% अग्रिम बीमा राशि प्रदान करने प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रावधान को शासन द्वारा शीघ्र क्रियान्वित किया जाना किसानों के हित में है।
श्री राय ने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन हेतु प्रारंभ पंजीयन कार्य की निर्धारित तारीख और बढिई जावे ,क्योंकि पंजीयन कार्य में सर्वर डाउन की समस्या ,गिरदावरी में विलंब होने की आशंका है।
किसान हितेषी मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव ने किसान मोर्चा की बातें ध्यान से सुनकर इन विषयों में त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।
किसान मोर्चा प्रतिनिधि मंडल में माननीय जन प्रतिनिधियों के साथ मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप राय, उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर, जिला मंत्री मनीष राय, , की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । जय जवान जय किसान।🙏🙏

भवदीय
ओमप्रकाश तिवारी
भाजपा जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी सिवनी

Leave A Reply

Exit mobile version