दमुआ। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भाजपा नगर मंडल दमुआ एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की चाय पर चर्चा आयोजित हुई। बैठक में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

🖊️चर्चा के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं अभियान के उद्देश्यों को लेकर पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

🖊️इस अवसर परजिला उपाध्यक्ष कुंवर सूर्यवंशी जी, जिला उपाध्यक्ष अंकित जैन जी, जिला मंत्री अतुल सराठे जी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु पाल जी, दमुआ ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष अंसुल राजपूत, भाजपा दमुआ नगर मंडल अध्यक्ष सोनू पाटिल जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पलाश मालवीय एवं महामंत्री बिट्टू चौकीकर सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

🖊️बैठक में पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Comments are closed.

Exit mobile version