संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 11.09.2026 को प्रार्थी अमन यादव ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10.09.2026 की रात्रि में उसकी कार क्रमांक MP 28 C 8731 को सोनपुर मल्टी की पार्किंग में खड़ी किया था। पार्किंग में अन्य पड़ोसियों की भी गाड़ियां खड़ी थीं। अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की कार से JBL का बेस ट्यूब, एम्प्लीफायर एवं सोनी कंपनी का प्लेयर, तथा नगमा खान की कार से बेस बिन, जाहिद बाबा की इंडिको कार से सोनी कंपनी का प्लेयर, 04 स्पीकर, विवेक डेहरिया के ऑटो से बैटरी चार्जर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 704/2026 धारा 305(B) BNS* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही :-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार धुर्वे* के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रौनक उर्फ अंकित मालवी, अयान बैग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस टीम द्वारा *5 आरोपियों (4 बालिग, 1 बाल अपचारी)* को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण :-
*1.* रौनक उर्फ अंकित मालवी पिता राजेंद्र मालवी, उम्र 19 साल, नि. सोनपुर मल्टी B-28, छिंदवाड़ा
*2.* अयान बैग पिता आसिफ बैग, उम्र 24 साल, नि. सोनपुर मल्टी B-25, छिंदवाड़ा
*3.* गगन सतपाले पिता सुभाष सतपाले, उम्र 21 साल, नि. सोनपुर मल्टी C-8, छिंदवाड़ा
*4.* अतुल वर्मा पिता रामकुमार वर्मा, उम्र 22 साल, नि. सोनपुर मल्टी C-4, छिंदवाड़ा
*5.* एक बाल अपचारी
जप्त संपत्ति :-
एक JBL कंपनी का एम्प्लीफायर, बेस ट्यूब (साउंड बॉक्स), सोनी कंपनी का म्यूजिक प्लेयर, एक इलेक्ट्रिक चार्जर, एक बेस बीन बॉक्स, एक म्यूजिक सिस्टम एवं 04 साउंड वाले स्पीकर *कुल कीमती 73,000/- रुपये।*
आपराधिक रिकॉर्ड :- आरोपीगणों के विरुद्ध पूर्व में मारपीट संबंधी अपराध पंजीबद्ध हैं।
सराहनीय भूमिका :-
निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे,सब इंस्पेक्टर नारायण बघेल ,सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 401 अमीर सिंह, प्र.आर. 569 रणजीत सिंह, आर. 219 विकास बैस, आर. 732 सागर डेहरिया, आर. 440 राजेंद्र रावत, आर. 994 राकेश बघेल।
उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा_ अमित मिश्रा
