Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
  • होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
  • नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर
  • ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • विश्वकर्मा पूजा पर हनुमंत प्रसादी वितरण समिति ने लगाया महाभंडारा
  • कमिश्नर श्री शैलेंद्र सिंह और कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल पाला का निरीक्षण कर छात्रों से किया संवाद
  • उच्च न्यायालय पहुंचा नीमच खेल मैदान विवाद
  • सैफी स्कूल छत्रीबाग में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - “सृजन संवाद” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं संवेदीकरण बैठक आयोजित।
देश

“सृजन संवाद” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं संवेदीकरण बैठक आयोजित।

PolicewalaBy PolicewalaJuly 31, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 07 31 at 11.44.22

🔹अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/पूर्व) श्री आलोक शर्मा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, युवाओं को कानून, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर दिया जोर।

 

▪️मध्य प्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, UNFPA (संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष) एवं जन साहस संस्था के तकनीकी सहयोग से संचालित “सृजन संवाद” सामुदायिक पुलिसिंग एवं युवा सशक्तिकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 30.07.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा एवं संवेदीकरण बैठक आयोजित की गई।

 

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/पूर्व) श्री आलोक शर्मा की अध्यक्षता में उज्जैन शहर के समस्त थाना प्रभारी, जिला शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र खत्री अन्य सदस्य देवेंद्र कुमार आर्य , प्रमोद अग्रवाल व सनत कुमार व्यास अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

🔹बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर/पूर्व) श्री आलोक शर्मा द्वारा योजना के उद्देश्यों, कार्ययोजना एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को अभियान के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

🔹विद्यार्थियों को कानून एवं अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक-

WhatsApp Image 2026 07 31 at 11.44.25 2

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा ने बताया कि “सृजन संवाद” अभियान के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित शिक्षकों (ToT) एवं पुलिस अधिकारियों के संयुक्त माध्यम से विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों पर जागरूक किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 07 31 at 11.44.25 1

विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार, नवीन आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) सहित पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

 

🔹साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर विशेष फोकस-

 

WhatsApp Image 2026 07 31 at 11.44.25

अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा चोरी/गुम हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक एवं ट्रेस करने हेतु CEIR पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

साथ ही सड़क सुरक्षा के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

 

🔹विद्यार्थियों को कराया जाएगा पुलिस थानों का भ्रमण-

WhatsApp Image 2026 07 31 at 11.44.24 1

 

योजना के तहत विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने एवं पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना विकसित करने के उद्देश्य से 25-25 विद्यार्थियों के समूह बनाकर स्थानीय पुलिस थानों का भ्रमण कराया जाएगा।

 

थाना भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी, ऊर्जा डेस्क प्रभारी एवं बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (CWPO) द्वारा विद्यार्थियों को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, जीरो एफआईआर, शिकायत दर्ज कराने के तरीके, सीसीटीएनएस प्रणाली, डायल-112 सेवा एवं महिला सहायता डेस्क की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।

 

🔹बाल हितैषी एवं भयमुक्त वातावरण रखने के निर्देश-

WhatsApp Image 2026 07 31 at 11.44.24

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्यालयीन कार्यक्रम एवं थाना भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा एवं सहजता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त सत्रों एवं भ्रमण के दौरान विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति अनिवार्य रहे तथा थाना परिसर एवं जागरूकता कार्यक्रमों का वातावरण पूर्ण रूप से बाल हितैषी, संवादात्मक एवं भयमुक्त रखा जाए।

 

🔹उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित- 

 

बैठक में बताया गया कि प्रशिक्षण एवं थाना भ्रमण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक उज्जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

इसके अतिरिक्त अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

 

🔹बैठक में जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र खत्री सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र खत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “सृजन संवाद” योजना विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक नागरिक मूल्यों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि पुलिस विभाग विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर उन्हें कानून, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं महिला-बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यवहारिक एवं सरल जानकारी उपलब्ध कराए, जिससे विद्यार्थियों के मन से पुलिस के प्रति झिझक समाप्त हो तथा विश्वास और सहयोग की भावना विकसित हो। उन्होंने शिक्षा विभाग की ओर से अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

 

🔹पुलिस का संदेश-

 

 

“पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं है, बल्कि नागरिकों के अधिकारों की संरक्षक एवं समाज के प्रति जिम्मेदार संस्था है। सृजन संवाद अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य युवाओं को कानून के प्रति जागरूक बनाना, उनके मन से पुलिस के प्रति झिझक समाप्त करना तथा उन्हें जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाना है।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में “सृजन संवाद” योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़कर लाभान्वित करें।

उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Administration News Breaking News Community Policing District Review Meeting Government Program Government Scheme Hindi News India News Latest News Law And Order Madhya Pradesh Police MP Police Police Control Room Ujjain Police Initiative Police Meeting Police News Public Awareness Public Safety Sensitization Meeting Srujan Samvad Srujan Samvad Yojana Today News Ujjain Latest News Ujjain News Ujjain Police
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026885
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026737
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37 देश

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

By PolicewalaSeptember 18, 20268

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारमूलक कार्यों को गति देने, पीएम ग्राम सड़क योजना में गुणवत्ता…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.32.17

नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 15.23.38

ढीमरखेड़ा के दशरमन में 40 लाख की सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल: सचिव-सरपंच पति ने दिया संरक्षण, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.53.37

दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 16.46.52

होटल-बार संचालकों की बैठक लेकर DCP ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

September 18, 2026
Visitors
1891280
This Month : 36654
This Year : 463197
Total Users : 1465517
Views Today : 3260
Total views : 6111798
Who's Online : 14
Server Time : 2026-09-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.