सुवासरा पुलिस द्वारा चोरी का किया पर्दाफाश 01 आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को चोरी /नकबजनी तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधो की पतारसी एवं ऐसे अपराधो में सलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इसी तारतम्य मे दिनांक 27.01.26 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील व एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी के द्वारा गठित टीम को शातिर मोटर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
गिर. आरोपी- विक्रम सिहं पिता भुवान सिहं गुर्जर निवासी बागली थाना सुवासरा जप्त मश्नुका एक टेक्समो कंपनी पनडुप्पी मोटर कीमती 20,000 रुपये।
सराहनीय कार्य-उक्त सराहनीय कार्य मे उनि केरुसिंह रावत, सउनि गेंदाल पलासिया, प्रआर 142 जितेन्द्र पाल, आर 806 कारुलाल मकवाना का विशेष योगदान रहा।
सुवासरा से अनिल पोरवाल की रिपोर्ट
