सुपेला घड़ी चौक से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दुर्ग। सुपेला पुलिस ने घड़ी चौक के पास से स्कूटी चोरी करने के मामले में आरोपी सुनील कुमार महार (21 वर्ष), निवासी उड़िया पारा, सुपेला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया प्राची ने 10 नवंबर 2025 को अपनी स्कूटी क्रमांक CG 07 BU 8781 घड़ी चौक के पास खड़ी की थी। बाजार से लौटने पर स्कूटी गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान मिली सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.एन. सिंह एवं परिउनि भूपेन्द्र सेनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
