मनासा SDOP कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने ‘जन विश्वास अभियान’ के तहत मनासा SDOP कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के रिकॉर्ड रूम, रजिस्टर्स और लंबित मामलों की फाइलों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि थाने स्तर पर आने वाले मामलों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। कार्यालय परिसर में मौजूद कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही, कार्यालयीन स्टाफ को पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा करने और जनता के साथ संवाद बेहतर बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच ✍️

Leave A Reply

Exit mobile version