जिले के सुदूर और संवेदनशील क्षेत्रों में जनविश्वास और विकास की नई बयार बह रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने कोन्टा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले चिंतागुफा, डब्बाकोन्टा, रामाराम और भेज्जी जैसे अति-संवेदनशील ग्रामीण पंचायतों का सघन दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत के सीईओ मुकुंद ठाकुर तथा डीएफओ आकाश भोंसले भी मौजूद रहे।
‘नियद दुवड़ ते’ (आपके द्वार) योजना के तहत पहुंचे इस संयुक्त प्रशासनिक दल ने किसी औपचारिकता के बिना ग्रामीणों के बीच चटाई पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने गांवों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। एक समय भय के साये में रहने वाले इन इलाकों में अब ग्रामीण बेझिझक शासन-प्रशासन के सामने अपनी मांगें और सुझाव रख रहे हैं।
कलेक्टर अमित कुमार एवं एसपी मयंक गुर्जर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और क्षेत्र में सुरक्षा, विश्वास व विकास का माहौल कायम रखना ही पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
- शासकीय स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर, निजी स्कूलों की ओर बढ़ता रुझान सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल, अभिभावकों का निजी स्कूलों की ओर बढ़ रहा रुझान
- आखिर नापतोल विभाग को कब याद आएगी रक्षाबंधन?
- वीडियोग्राफर गाली-गलौज, धमकी और दबाव
- रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद
- जश्न ईद मिलाद उन नबी मनाई गई
- बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
- बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
