परमजीत सिंह फौजी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारियां
नीमच। सीआरपीएफ पेंशनर संघ नीमच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से परमजीत सिंह फौजी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद परमजीत सिंह फौजी ने संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी में गोकुल बारीवाल को उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र यादव को कोषाध्यक्ष, सुभाष शर्मा को सचिव तथा धर्मेन्द्र गेहलोत को सह-सचिव बनाया गया है। वहीं महेश कटारिया को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संघ के सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त अध्यक्ष परमजीत सिंह फौजी ने कहा कि संघ के सभी सदस्यों के हितों एवं समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

फोटू नव नियुक्त अध्यक्ष परमजीत फौजी

जिला ब्यूरो
ललित सिंह चुंडावत, नीमच✍️✍️
मो. 9425108115

Leave A Reply