आज नीमच पहुंचकर एसपी राजेश व्यास एवं एएसपी हेमलता अग्रवाल से करेंगे मुलाकात, संभालेंगे रक्षित निरीक्षक का पदभार
नीमच। नीमच जिले के नए रक्षित निरीक्षक (आरआई) के रूप में अजय सिंह वर्मा आज नीमच पहुंचेंगे। वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी राजेश व्यास एवं एएसपी हेमलता अग्रवाल के समक्ष अपनी आमद दर्ज कराएंगे। इसके बाद वे नीमच जिले के रक्षित निरीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे।
अजय सिंह वर्मा, वर्तमान रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया का स्थान लेंगे। विक्रम सिंह भदौरिया का तबादला देवास जिले में किया गया है।
अजय सिंह वर्मा वर्ष 2015 में सूबेदार पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। उन्होंने जिला दतिया में पुलिस लाइन एवं यातायात शाखा में अपनी सेवाएं दी हैं। जुलाई 2026 में रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद वे यातायात दतिया में कार्यरत थे।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा हाल ही में जारी तबादला आदेश के तहत अजय सिंह वर्मा का दतिया से रक्षित निरीक्षक बल, जिला नीमच के पद पर स्थानांतरण किया गया है।
अजय सिंह वर्मा मूलतः ग्वालियर जिले के निवासी हैं। उनका बचपन एवं शिक्षा भी ग्वालियर जिले में ही हुई है। उनके पिता भी पुलिस विभाग में एसएफ में सेवाएं दे चुके हैं तथा फरवरी माह में सेवानिवृत्त हुए हैं।
नए रक्षित निरीक्षक के रूप में अजय सिंह वर्मा के पदभार ग्रहण को लेकर पुलिस विभाग में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला ब्यूरो
ललित सिंह चुंडावत, नीमच ✍️
📱 9425108115
