कटनी मध्य प्रदेश
थाना ढीमरखेड़ा की चौकी सिलौंडी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपहर्ता के परिजनों ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर घर से ले गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर चौकी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 404/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल पता-तलाश शुरू की। साइबर सहायता एवं मुखबिर तंत्र की मदद से अपहर्ता का पता जबलपुर के भेड़ाघाट (भंडरा) क्षेत्र में चला। टीम ने मौके पर पहुँचकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया और विधिवत कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।
सौरभ गर्ग ब्यूरो कटनी





![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

