आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमान पुलिस अधीक्षक, उज्जैन द्वारा की गई।

 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री गुरु प्रसाद पाराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री आलोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश भूरिया सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सिंहस्थ-2028 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, घाटों पर सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया, संचार व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा करते हुए उच्च स्तर की सुरक्षा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।।

उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी

Leave A Reply

Exit mobile version