वे चातुर्मास के लिए सैलाना में विराजित थीं। करीब आठ दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर समाजजनों द्वारा स्थानीय चिकित्सकों के परामर्श से उन्हें उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

कालधर्म के पश्चात सोमवार को सैलाना के छोटा जैन मंदिर से धार्मिक विधि-विधान के साथ उनकी अंतिम पालकी यात्रा दोपहर 1:30 बजे निकाली गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाजजन व सर्वसमाजजन शामिल हुए और नम आंखों से साध्वी श्री को अंतिम विदाई दी।

पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मुक्तिधाम पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु धार्मिक जयघोष करते हुए चल रहे थे। मुक्तिधाम पहुंचने के बाद धार्मिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के अनुसार साध्वी श्री चारूदर्शा श्रीजी म.सा. का अंतिम संस्कार संपन्न किया गया।

साध्वी श्री के समाधि पूर्वक काल धर्म से जैन समाज में शोक की लहर है। समाजजनों ने उनके संयम, साधना और धार्मिक सेवाओं को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजा श्री सॉन्ग के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता एवं चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रियंक चंडालिया ने बोलियां की जानकारी दी।

बोलियों की सूची

प्रथम वासक्षेप पूजन – ₹25,225/-

श्री उच्छवलालजी दलाल परिवार, उज्जैन

आगे का दायां कंधा – ₹1,51,000/-

श्री उच्छवलालजी दलाल परिवार, उज्जैन

(हस्ते–नरेन्द्रकुमारजी, महेन्द्रकुमारजी तरसिंग)

आगे का बायां कंधा – ₹1,11,000/-

श्री तपागच्छ जैन संघ सिणधरी (नाकोड़ा)

पीछे का दायां कंधा – ₹72,000/-

श्री महेशकुमारजी, उम्मेदमलजी गुन्दड़ (मुंबई)

पीछे का बायां कंधा – ₹61,000/-

सोहनबाई पूनमचन्दजी चण्डालिया परिवार, सैलाना

मुख्य कलश – ₹1,08,000/-

श्री उच्छवलालजी दलाल परिवार, उज्जैन

(हस्ते–नरेन्द्रकुमारजी, महेन्द्रकुमारजी तरसिंग)

ऊपर का कलश आगे का दायां – ₹61,000/-

श्री चन्दनमलजी देवचन्दजी सिणघरी (नाकोड़ा)

ऊपर का कलश आगे का बायां – ₹51,000/-

श्रीमती पारसवेन प्रकाशचन्दजी कोठारी, आगर

ऊपर का कलश पीछे का दायां – ₹51,000/-

श्री चांदमलजी धनराजजी, अभयजी कटारिया, इन्दौर

ऊपर का कलश पीछे का बायां – ₹41,000/-

श्रीमती डाईदेवी किस्तरचन्दजी मेहता सिणघरी (नाकोड़ा)

मशाल आगे का दायां – ₹31,000/-

श्री उच्छवलालजी दलाल परिवार, उज्जैन

(हस्ते–नरेन्द्रकुमारजी, महेन्द्रकुमारजी तरसिंग)

मशाल आगे का बायां – ₹41,000/-

श्री अशोकजी, नन्दरामजी, कन्हैयालालजी कंकरेचा, प्रतापगढ़

कागमली वोहराने का लाभ – ₹45,000/-

श्री संजयकुमारजी नलवाया, रतलाम

केसर स्वस्तिक, व आसन बिछाना – ₹61,000/-

श्री रत्नमलजी, देवीचन्दजी देसाई, सिणघरी (नाकोड़ा)

पालकी में विराजमान करने का लाभ – ₹1,08,000/-

श्रीमती सुखादेवी, केसरिमलजी मेहता

श्रीमती कमलादेवी भंवरलालजी मेहता सिणघरी (नाकोड़ा)

लड्डू अनुकम्पा दान (वितरण) – ₹27,000/-

श्री दिलीपकुमारजी, कपूरचन्दजी, बेटमा (मेडिकल वाले)

वर्षीदान – ₹31,000/-

श्री राजेशजी मननजी, चन्द्रावत सुखेड़ा

आगे का धूपिया – ₹31,000/-

श्री भोला भैया, मोनू भैया उज्जैन

कुल बोलियां 1,107,225 ( ग्यारह लाख सात हजार दोसो पच्चीस) रही।

NEWER
साध्वी श्री चारूदर्शा श्रीजी म.सा. की अंतिम यात्रा में उमड़ा सर्वसमाज ने नम आंखों से दी विदाई

/
साध्वी श्री चारूदर्शा श्रीजी .सा. की अंतिम यात्रा में उमड़ा सर्वसमाज ने नम आंखों से दी विदाई
रिपोर्ट:: कुश मेहता

Comments are closed.

Exit mobile version