आकर्षित झांकियों मे थिरकते आदिवासी युवक युवतियों का उत्साह देखते बन रहा था!
बारिश मे भी मुस्तैद दिखी स्थानीय पुलिस बाजार होने के बाद भी चाक चौबंध थी यातायात सुरक्षा व्यवस्था!
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- आज विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त को नगर पालिका क्षेत्र के अतिरिक्त जुन्नारदेव विशाला दांतला चिखलमऊ आलीवाडा मोरकुण्ड गारादेही ऐसे दर्जनों ग्रामो के लोगो ने स्थानीय नेहरू स्टेडियम मे एकत्रित होकर वहां से हजारों की संख्या मे लोग युवक युवतियाँ बच्चों ने विशाल रैली के साथ विविध प्रकार की मनमोहक झांकी के साथ ही डी जे बाजे की थीम पर थिरकते नजर आए!
‼️पुलिस विभाग ने पिछली कुछ त्रुटियों को सुधारते हुए इस बार रैली मार्ग की समुचित सुरक्षित व्यवस्था बनाने मे कामयाब रही जिससे विशालकाय रैली का के भ्रमण मे किसी प्रकार की यातायात असुविधा नहीं हुई!
‼️रैली नेहरू स्टेडियम से निकल कर डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पहुंची जहाँ क्षेत्रीय विधायक सुनील उईके व उनके सैकड़ो समर्थकों ने पुष्पगुच्छ की बरसा कर रैली का अभिवादन किया!
‼️रैली का डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी चौक आने पर नगर पालिका परिषद ने पुष्पगुच्छ से स्वागत कर रैली क अभिनन्दन किया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोड़े थाना प्रभारी जे मसराम सीएमओ श्रीमती नेहा धुर्वे विष्णु शर्मा (काकाजी) पार्षद क्रमशः प्रमोद बन्देवार राजेन्द्र सूर्यवंशी संजय जैन अमित यादव भाजपा नेता बूटा चटर्जी सपना पाल महेंद्र सूर्यवंशी शानू खान संतु बन्देवार अक्कू यादव आदि और नगर पालिका अमला उपस्थित था!
‼️पिछली कुछ घटनाओं से सीख लेकर इस बार की व्यवस्था कुछ ज्यादा टाइड दिखी!
‼️सम्पूर्ण शांति सुरक्षा यातायात व्यवस्था की कमान एसडीओपी सोनम पाटिल थाना प्रभारी जे मसराम उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज चौधरी उप निरीक्षक पंन्द्रे ए एस आई राजकुमार कुमरे के अलावा थाने के साथ साथ एसडीओपी कार्यालय और अतिरिक्त बल का स्टॉफ लगा था!
‼️विशाल रैली आगे चिकलमऊ तिराहे से अपने अपने क्षेत्रों की और कूच करेंगी!
पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
