सरवाड़/अजमेर
सरवाड़ पुलिस थाना की कार्रवाई 9 साल से फरार टॉप टेन स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना सरवाड़ द्वारा 9 साल से फरार टॉप टेन स्थाई वारण्टी विष्णु को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिला पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपक्कड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील केकड़ी के सुपरविजन में हर्षित शर्मा वृत्ताधिकारी केकड़ी के निर्देशन में थाना अधिकारी सरवाड़ रामपाल शर्मा के नेतृत्व विशेष टीम का गठन कर पुलिस टीम द्वारा 9 साल से फरार टॉप टेन स्थाई वारंण्टी विष्णु पुत्र कैलाश सोनी निवासी अंटाली पुलिस थाना शंम्भूगढ़ जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया इसी दौरान घटित टीम में थाना अधिकारी रामपाल शर्मा कांस्टेबल दातार सिंह कॉन्स्टेबल हरिराम कांस्टेबल कमलेश ने अहम भूमिका निभाई
रिपोट: शिवशंकर वैष्णव
