सरकार ने लाडली बहनों के साथ किया छलावा, प्रदेश की 3 करोड़ बहाने योजना से वंचित, जीतू पटवारी
कटनी
कटनी।भाजपा विधानसभा चुनाव से पूर्व लाडली बहना योजना के नाम पर प्रदेश की माता बहनों के साथ छल किया और सत्ता पर काबिज हो गई भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों को 3000 रु. प्रति माह देने का वादा किया था बहनों ने भी भाजपा को आशीर्वाद देते हुए सत्ता की चाबी सौंप थी लेकिन बहनों को केवल अभी 1500 रु. दिया जा रहा है जो उनके साथ छल है इसके आलावा राज्य में लगभग चार करोड़ महिलाओं की संख्या है लेकिन योजना से लाभान्वित केवल एक करोड़ महिलाओं किया जा रहा है यह आरोप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगाए हैं वे जिले की बहोरीबंद विधानसभा के पिपरिया बाकल में अमर शहीद रानी अवंती बाई लोधी के भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
दोपहर करीब 2 बजे जीतू पटवारी का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा जहां जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस नेताओं ने पटवारी का भव्य स्वागत के साथ अगवानी की। पीसीसी चीफ पटवारी पहले अमर शहीद रानी अवंती बाई लोधी के भव्य प्रतिमा का विधिवत पूजन करने के उपरांत अनावरण किया।WhatsApp Image 2026 03 21 at 09.45.04

किसान का दर्द मैं जनता हूं वह कर्ज में है

जीतू पटवारी ने पिपरिया बाकल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं किसान के दर्द को जानता हूं वह कर्ज में है। भाजपा सरकार ने 2022 तक किसान की आय को दोगुना करने का वादा कर 20 वर्षों से सत्ता में है और पिछले चुनाव में धान का समर्थन मूल्य 3100 रु प्रति क्विंटल एवं गेहूं को 2700 रु प्रति क्विंटल खरीदने का संकल्प लिया था परंतु अब तक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं दे पाई। मैं चुनौती देता हूं भाजपा का कोई भी नेता आकर मुझे दिखाए कि किसानों को एमएसपी का लाभ दिया है।

राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाया

जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने समाज के हर वर्ग को उसकी हिस्सेदारी के अनुपात पर लाभ देने की मंशा से जातिगत जनगणना की आवाज उठाई लेकिन ओबीसी वर्ग के भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करने की बजाय दबाने की कोशिश की जबकि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरी भाजपा ने राहुल गांधी को गालियां दी इसका विरोध किया लेकिन लगातार गरीब की पहचान करने के लिए जातिगत जनगणना देश में कराए जाने राहुल गांधी आवाज उठाते रहे अंत में भाजपा की केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और जातिगत जनगणना कराने की घोषणा करनी पड़ी लेकिन इनकी मंशा साफ नहीं है ये अभी भी जातिगत जनगणना ठीक से होने नहीं देना चाहते।

अब बने किसानों की सरकार

जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि इस बार हमें किसानों की सरकार कांग्रेस की सरकार बनानी है मैं विश्वास दिलाता हूं राज्य में और देश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो मैं आपके लिए काम करूंगा। पटवारी ने भावुकता के साथ कहा कि लोधी समाज किसान है और ओबीसी वर्ग से आता है और मैं भी ओबीसी वर्ग से आता हूं इसलिए मुझे आप गोद ले लो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मैं लोधी समाज के लिए उनके हक अधिकार के लिए काम करूंगा आपको कभी मायूस नहीं होने दूंगा।

भाजपा ने लोधी समाज को भी ठगा

पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने लोधी समाज को भी ठगा है विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश के लोधी समाज के प्रमुख नेताओं में पहचान स्थापित करने वाले नेता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने का सपना दिखाकर पूरी समाज का समर्थन लिए और बाद में उन्हें ठेंगा दिखा दिया।

ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाएगी कांग्रेस

रानी अवंती बाई लोधी की भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कहा की जनता अगर कांग्रेस को आशीर्वाद देते हुए राज्य एवं देश में सत्ता पर कराती है तो कांग्रेस ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में लोधी समाज को ओबीसी की सूची में शामिल नहीं किया गया हमने ज्ञापन दिए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोधी समाज को महाराष्ट्र में ओबीसी की मान्यता नहीं दिलाई। लोधी समाज पर प्रदेश में कई बार अन्याय हुआ परंतु लोधी समाज के बड़े नेता उमा भारती, प्रहलाद पटेल सहित अन्य ने उन्हें न्याय दिलाने की जगह मौन धारण कर लिया,जबकि जीतू पटवारी और कांग्रेस ने न्याय दिलाने लड़ाई लड़ी।

जातिगत हिस्सेदारी से होगा सभी का कल्याण

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज ये हालात हैं कि प्राइवेट स्कूल में एक विषय के दो टीचर हैं और सरकारी स्कूल में एक शिक्षक के भरोसे 5 कक्षाएं ऐसे में भला हमारा बच्चा क्या पढ़ेगा उसे कैसे रोजगार मिलेगा। हमारे नेता देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसी परिकल्पना से सही तरीके से जातिगत जनगणना की मांग करते आए हैं। जातिगत हिस्सेदारी से हर समाज का कल्याण होगा।

भैरों बापू सिंह तंवर विधायक सुसनेर, ओबीसी महासभा अध्यक्ष राकेश लोधी, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।इस अवसर परशहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, धर्मेन्द्र कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य अजय गौंटिया,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, विजय पटेल, नीरज बघेल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ के एल जैन,राकेश जैन, अंशु मिश्रा,राजा जगवानी,जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, राजेश पटेल पिल्लू, संतोष पटेल, आंनद मिश्रा,छोटू सिंह बघेल,शरद द्विवेदी,नदीम खान, सुशील जायसवाल,नरेंद्र पौराणिक, सादिक खान,अजय गर्ग,ताम सिंह पटेल, गणेश नारायण गुप्ता, शक्ति तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हैलीपेड और सभा स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी,नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव,बहोरीबंद थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, स्लीमनबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन,बाकल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे
🖋️*पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Exit mobile version