पसान/भालूमाड़ा अनूपपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्री गणेश ट्रांसपोर्ट एवं जे.के. एरिया के संचालक तथा समाजसेवी श्री आशीष मिश्रा द्वारा 17 अक्टूबर, शनिवार को माँ सप्तमी की संध्या आरती के पश्चात वार्ड क्रमांक 8, पसान स्थित माँ दुर्पता मंदिर एवं वार्ड क्रमांक 9, भालूमाड़ा में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजक के सेवा भाव की सराहना की।

आशीष मिश्रा द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में निरंतर सहयोग किया जाता रहा है। स्कूलों से लेकर दुर्गा पूजा पंडालों और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों तक उनका सहयोग देखने को मिलता है। समाज के प्रति उनकी इस सहयोगात्मक भावना से क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बन रही है।
इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी 21 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 11, भालूमाड़ा में भी भव्य भंडारे का आयोजन प्रस्तावित है। इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में आशीष मिश्रा के साथ उमेश मिश्रा, मानवेंद्र मिश्रा, विनोद मिश्रा, चंदन सिंह, बृजभान सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, रोहित सिंह, अरविंद (महाकाल), प्रथम पनिका सहित अन्य सहयोगी एवं मित्रगण की सराहनीय भूमिका रही। मीडिया जगत से पत्रकार राकेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर — दिनेश केवट
अनुपपुर

Leave A Reply