सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लाइक्स और व्यूज के चक्कर में जान जोखिम में डालने का मामला।

कोरबा। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए चलती कार पर स्टंटबाजी करना युवतियों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर का है। गरबा के लिए सजी सड़क पर काली कार के बोनट पर लेटकर और कार के दरवाजों पर लटककर युवतियां डांस करती नजर आईं। इस तरह की लापरवाही से युवतियों के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version