सतना मध्य प्रदेश
सतना जिला अस्पताल में रक्तदान षिविर से हुई सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत
सतना 17 सितम्बर 2026/सतना जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर से हुई। रक्तदान शिविर में बडी तादाद में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय सतना में पंजीयन काउंटर पर रक्तदाताओं का विधिवत पंजीयन कर उनके ब्लड गु्रप और अन्य जांचे की गई। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय के एक वार्ड में लगे शिविर में क्रमशः ले जाकर रक्तदान कराया गया। सतना नगर निगम के महापौर श्री योगेश ताम्रकार ने स्वयं अपना रक्तदान किया। शिविर के समापन तक सतना जिले में आयोजित शिविर में कुल 151 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
युवाओं और रक्तदाताओं के प्रोत्साहन के लिए नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री गणेश सिंह, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय सहित प्रशासनिक अधिकारियों में सतना जिले में अभियान के लिए प्रभारी नियुक्त सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री बी.एस. जामोद, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, एसडीएम श्री राहुल सिलाडिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शिविर में पहुंचे और उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहन दिया।
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो
