घुनवारा में गौ गोविंद गौशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर गौ पूजन एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम संपन्न हुआ 

 

मैहर मध्य प्रदेश

 

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर गौ गोविंद गौशाला, घुनवारा में गौ पूजन एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से गौसेवा, सेवा भावना एवं सुशासन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने गौमाता का विधिवत पूजन कर दीप प्रज्वलित किया तथा गौसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर गौशाला में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना एवं सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में श्री इंद्र कुमार त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष (भाजपा), अमदारा सरपंच प्रतिनिधि श्री अंजू ओम साहू जी, श्री जगतनारायण मिश्रा जी (पटवारी), श्री सुभाष सोनी जी (सचिव) सहित श्री रमेश साहू जी, श्री कट्टी कोल जी, श्री धनीराम साहू जी, श्री केशव साहू जी, श्री आशीष साहू, श्री शुभम साहू, श्री आशु साहू, श्री इंद्रभान साहू, श्री राकेश साहू एवं श्री विजय साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए गौसेवा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित लोगों ने गौशाला की सेवा गतिविधियों में सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प भी व्यक्त किया।गौसेवा के माध्यम से सेवा, संवेदना और सुशासन का संदेश देते हुए कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

 

रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी जिला ब्यूरो मैहर

Leave A Reply

Exit mobile version