इंदौर
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान यातायात पुलिस ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली
यातायात प्रबंधन पुलिस ने हेलमेट बाइक रैली का आयोजन पुलिस आयुक्त, नगर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने रैली में सम्मिलित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के लिए सदैव नियमों का पालन करने व दूसरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील करते हुए पुलिस कमिश्नर ने हेलमेट जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,, बाइक रैली पलासिया चौराहा घण्टाघर, रीगल सर्कल होते हुए राजवाड़ा पर पहुँची। बाइकर्स ने पंपलेट एवं तख्तियों के माध्यम से अन्य वाहन चालकों को संदेश दिया दो पहिया पर हो सवार तो हेलमेट पहने, चार पहिया में सवार हो तो सीट बेल्ट लगाए, तेज गति से वाहन न चलाये, अनावश्यक हॉर्न नहीं बजायें, रेड लाइट का पालन करें, वाहन चलाते मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करे ,,डीसीपी, यातायात त्रिपाठी ने हेलमेट बाइक रैली को सफल बनाने के लिए सभी जिम्मेदार प्रतिभागियों की सराहना की रैली में यातायात अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार कौल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेश अन्नोटिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह, यातायात के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी यातायात सहित इन्दौर पुलिस, यातायात प्रबंधन पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ ट्रैफिक प्रहरी, बाईकर्स, एनजीओ के जिम्मेदार नागरिक सम्मिलित हुए।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
