सक्ती: अंधे कत्ल की गुत्थी 6 घंटे में सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

मालखरौदा (सक्ती) | जिले की मालखरौदा पुलिस ने ग्राम बंदोरा में हुए अंधे कत्ल के मामले को महज 6 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपसी विवाद और मोबाइल चोरी की शंका के चलते राहुल कुर्मी की गला घोंटकर और ईंट से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

घटना का मुख्य कारण

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि विवाद की जड़ पॉकेट से निकाले गए 1800 रुपये, मोबाइल का फेसलॉक खुलवाने की जिद और मोबाइल चोरी की शंका थी। इन्हीं बातों को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने तैश में आकर वारदात को अंजाम दिया।

कार्यवाही के मुख्य बिंदु:

आरोपी: इंद्र कुमार गबेल (35 वर्ष) और नारायण यादव उर्फ निखिल (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बंदोरा।

वारदात: आरोपियों ने कपड़े से गला घोंटा और फिर ईंट के टुकड़ों से सिर व चेहरे पर प्रहार कर हत्या कर दी।

बरामदगी: पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और ईंट का टुकड़ा जब्त कर लिया है।

पुलिस टीम: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत और साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version