Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
web.whatsapp 11

छिंदवाड़ा-पांढुर्णा:ड्रोन से अवैध कच्ची शराब के अड्डों की निगरानी,आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 

November 4, 2026
e1747f7f f4d0 4154 b124 53d29b652194

शिक्षक के निलंबन पर उठे सवाल, बहाली के लिए लामबंद हुए पालक और ग्रामीण

November 4, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 19.34.02

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी अंकिता शर्मा ने ली बैठक, बाजारों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानी

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा-पांढुर्णा:ड्रोन से अवैध कच्ची शराब के अड्डों की निगरानी,आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 
  • शिक्षक के निलंबन पर उठे सवाल, बहाली के लिए लामबंद हुए पालक और ग्रामीण
  • दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी अंकिता शर्मा ने ली बैठक, बाजारों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानी
  • शराब भट्ठी रोड पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार
  • जशपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘हेलमेट बैंक’ का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा।
  • रिश्तों की मधुरता बनाए रखें, जातिवाद छोड़ राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आएं : पं. विपिन बिहारी महाराज
  • कम पानी वाली फसलों के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए – कृषि उत्पादन आयुक्त
  • आज पांढुर्णा स्थित कृषि उपज मंडी में ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता कर
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - शिक्षक के निलंबन पर उठे सवाल, बहाली के लिए लामबंद हुए पालक और ग्रामीण
Policewala

शिक्षक के निलंबन पर उठे सवाल, बहाली के लिए लामबंद हुए पालक और ग्रामीण

PolicewalaBy PolicewalaNovember 4, 2026No Comments31 Views
e1747f7f f4d0 4154 b124 53d29b652194

कोपरा स्कूल की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर फूटा आक्रोश, शाला प्रबंधन समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन; निलंबन की निष्पक्ष समीक्षा और शिक्षक की वापसी की मांग, अन्यथा तालाबंदी की चेतावनी।

गरियाबंद। विकासखंड फिंगेश्वर के शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला कोपरा में शिक्षक जितेंद्र कुमार पारधी के निलंबन का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। निलंबन के बाद विद्यालय में शिक्षकों की कमी और प्रभावित होती पढ़ाई को लेकर शाला प्रबंधन समिति, पालकों एवं ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। 4 नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षक की बहाली, निष्पक्ष जांच और पुनः कोपरा विद्यालय में पदस्थापना की मांग की गई है।

0a7a864e 7625 4809 b296 354d54f0aa94

समिति के अनुसार, विद्यालय पहले ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था। शिक्षिका धनकेश्वरी वर्मा के युक्तियुक्तकरण के तहत देवभोग स्थानांतरण के बाद तीन शिक्षकों ने आपसी सहयोग और प्रति शिक्षक एक हजार रुपये की व्यवस्था से अध्यापन कार्य सुचारु रखने का प्रयास किया था। लेकिन शिक्षक जितेंद्र कुमार पारधी के निलंबन के बाद विद्यालय में महज दो शिक्षक रह गए हैं, जिससे विशेषकर अंग्रेजी विषय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विलंब से पहुंचने पर निलंबन, विभागीय कार्रवाई पर सवाल!

ज्ञापन में बताया गया है कि शिक्षक पारधी की आकस्मिक अस्वस्थता और अस्पताल जाने के कारण विद्यालय पहुंचने में विलंब हुआ था। इस संबंध में स्पष्टीकरण देने और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का आश्वासन देने के बावजूद पहले वेतन कटौती और बाद में निलंबन की कार्रवाई किए जाने पर समिति ने आपत्ति जताई है।

b0878f8f 6487 4d29 87dc d8a8f8ce4c4f

गंभीर शिकायतों पर नरमी, दूसरे मामले में सख्ती क्यों?

समिति ने पूर्व प्रधानपाठक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के विरुद्ध छात्राओं से संबंधित अनुचित स्पर्श एवं मारपीट की शिकायतों का उल्लेख करते हुए विभागीय कार्रवाई के कथित दोहरे मापदंड पर सवाल उठाए हैं। आवेदन में कहा गया है कि उक्त मामले में निलंबन के बजाय अन्य विद्यालय में व्यवस्था की गई, जबकि बाद में पदोन्नति भी हुई। ऐसे में समिति ने सवाल उठाया है कि विभागीय कार्रवाई में समानता और निष्पक्षता का पैमाना आखिर क्या है? दोनों मामलों की परिस्थितियों और कार्रवाई की पारदर्शी समीक्षा की मांग भी की गई है।

91cb7d1c cabb 4eb3 8cc8 94e8ff21f0cb

तीन प्रमुख मांगें, नहीं तो स्कूल में तालाबंदी!

शाला प्रबंधन समिति ने शिक्षक जितेंद्र कुमार पारधी के निलंबन की निष्पक्ष समीक्षा, निलंबन समाप्त कर सेवा में बहाली तथा उन्हें पुनः कोपरा विद्यालय में पदस्थ करने की मांग की है। साथ ही पूर्व प्रधानपाठक से संबंधित शिकायतों की भी पारदर्शी जांच कर विभागीय कार्रवाई की समीक्षा करने का आग्रह किया है।

समिति ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पालक एवं ग्रामीण विद्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया है। अब निगाहें शिक्षा विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं।

विडंबना यह है कि जिस विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों की जरूरत है, वहां शिक्षक की वापसी के लिए पालकों को आंदोलन की चेतावनी देनी पड़ रही है। सवाल सिर्फ एक शिक्षक की बहाली का नहीं, बल्कि उन बच्चों के भविष्य का है, जिनकी पढ़ाई विभागीय फैसलों के बीच प्रभावित हो रही है।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 04 at 19.34.02

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी अंकिता शर्मा ने ली बैठक, बाजारों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानी

November 4, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 19.26.02

शराब भट्ठी रोड पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

November 4, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 19.24.36

जशपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘हेलमेट बैंक’ का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा।

November 4, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026921
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026803
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026770
Don't Miss
web.whatsapp 11 क्षेत्रीय खबर

छिंदवाड़ा-पांढुर्णा:ड्रोन से अवैध कच्ची शराब के अड्डों की निगरानी,आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 

By PolicewalaNovember 4, 20261

एक दिन में 24 प्रकरण दर्ज, 9,730 किलो महुआ लाहन और 160.65 लीटर मदिरा…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
e1747f7f f4d0 4154 b124 53d29b652194

शिक्षक के निलंबन पर उठे सवाल, बहाली के लिए लामबंद हुए पालक और ग्रामीण

November 4, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 19.34.02

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी अंकिता शर्मा ने ली बैठक, बाजारों में बढ़ेगी पुलिस की निगरानी

November 4, 2026
WhatsApp Image 2026 11 04 at 19.26.02

शराब भट्ठी रोड पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
web.whatsapp 11

छिंदवाड़ा-पांढुर्णा:ड्रोन से अवैध कच्ची शराब के अड्डों की निगरानी,आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 

November 4, 2026
e1747f7f f4d0 4154 b124 53d29b652194

शिक्षक के निलंबन पर उठे सवाल, बहाली के लिए लामबंद हुए पालक और ग्रामीण

November 4, 2026
Visitors
2015115
This Month : 10020
This Year : 587032
Total Users : 1589352
Views Today : 5484
Total views : 6391937
Who's Online : 22
Server Time : 2026-11-04
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.