राजनांदगांव। शादी का प्रलोभन देकर युवती से अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 15 अगस्त 2026 को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी शिवम योगी (26), पिता मुकेश नाथ योगी, निवासी ग्राम उरईडबरी, थाना ठेलकाडीह, जिला केसीजी के साथ पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोपी ने शादी का भरोसा देकर जून 2026 में ग्राम मुरमुंदा पूर्वी लाज, थाना डोंगरगढ़ में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 2 अगस्त को कवर्धा क्षेत्र में भी शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 451/26 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी शिवम योगी को 21 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
रिपोर्टर; मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- नीमच पुलिस के चार आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पद का प्रमोशन
- फिरोजाबाद: 15 साल से फरार आर्म्स एक्ट का वारंटी चढ़ा जीआरपी के हत्थे
- गणेश झांकी व विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चाकूबाजी और नशाखोरी पर रहेगी विशेष नजर
- स्लीमनाबाद में हुआ भव्य सेवा संवाद कार्यक्रम
- बहोरीबंद जनपद पंचायत में बवाल, अध्यक्ष लाल कमल बंसल पर अभद्र भाषा के प्रयोग और बैठक छोड़कर भागने का आरोप, सदस्यों ने कलेक्टर से की शिकायत
- रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन में मिले 457 सुझाव, यातायात सुधार के लिए युवाओं ने दिखाया नवाचार
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
- सैनिक छावनी की भूमि को लेकर VHP-बजरंग दल का बड़ा अल्टीमेटम
