112 की मदद से स्लीमनाबाद अस्पताल पहुंचाया गया
स्लीमनाबाद। थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दीपेंद्र पिता मुन्ना ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी पिपरिया, थाना पवई, जिला पन्ना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दीपेंद्र मोटरसाइकिल होंडा से जबलपुर की ओर से पवई की तरफ जा रहा था। इसी दौरान स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल होकर सड़क पर गिर गया।
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की जानकारी भी पता की जा रही है।
पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।
