फिरोजाबाद
फिरोजाबाद: 15 साल से फरार आर्म्स एक्ट का वारंटी चढ़ा जीआरपी के हत्थे
—
फिरोजाबाद। पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे वांछित वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत जीआरपी फिरोजाबाद को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रेलवे इटावा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी फिरोजाबाद की टीम ने 15 वर्ष से फरार चल रहे NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया आरोपी सुखवीर सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला विष्णु, थाना लाइनपार, जिला फिरोजाबाद है। इस पर थाना जीआरपी फिरोजाबाद में केस नंबर 3952/2012, मु.अ.सं. 127/2010 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को 21 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया है। उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, उपनिरीक्षक कौशल किशोर मिश्रा और हेड कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

