पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई।
दिनांक 26/07/2026 को वाहन चेकिंग के दौरान थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए बिना नंबरी महिंद्रा थार वाहन चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर प्रकरण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी), कटनी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया माननीय न्यायालय द्वारा वाहन चालक पर 10,000/- रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित अर्थदंड जमा किए जाने के उपरांत संबंधित वाहन को नियमानुसार सुपुर्द किया गया ।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी

