जनता के द्वार पहुँचे बसना विधायक: कुदारीबाहरा और सलडीह में ‘गाँव चलो-घर चलो अभियान’ के जरिए डॉ. संपत अग्रवाल ने टटोली जन-मन की नब्ज
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने घर-घर जाकर सुनीं समस्याएँ, बोले-अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही लक्ष्य
कुदारीबाहरा और सलडीह में जनसैलाब के साथ गूँजा ‘गाँव चलो-घर चलो’ का नारा,सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने के संकल्प के साथ ग्रामीणों के बीच पहुँचे विधायक डॉ संपत अग्रवाल
बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और कर्मठ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में “गाँव चलो-घर चलो अभियान” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में ग्राम कुदारीबाहरा एवं सलडीह में इस अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने न केवल ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, बल्कि घर-घर जाकर उनकी कुशलक्षेम जानी और शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अभियान के दौरान कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनता के प्रति हमारी जवाबदेही का प्रतीक है। ‘गाँव चलो-घर चलो अभियान’ के माध्यम से हमारा मुख्य उद्देश्य हर घर तक पहुँचना है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। गाँव की खुशहाली में ही प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली निहित है।
विधायक डॉ . संपत अग्रवाल ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि बसना विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता है। कुदारीबाहरा और सलडीह के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या बुनियादी ढाँचा, हम हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। ग्रामीणों का जो स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, वह मुझे क्षेत्र की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मूलभूत सुविधाएँ जैसे पानी, बिजली और सड़कें हर घर तक सुगमता से पहुँचें।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष केवल राजनीति करता है, लेकिन हम सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ‘गाँव चलो-घर चलो अभियान’ के दौरान हमें जनता की जमीनी समस्याओं को समझने का मौका मिल रहा है। प्राप्त फीडबैक के आधार पर आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी। हमारा प्रयास है कि प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आए और आम जनमानस को अपने कामों के लिए भटकना न पड़े।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा महासमुंद कृष्ण कुमार साहू,महाराज सदन तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाशचंद्र अग्रवाल,बसना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मंडल बसना अमृत चौधरी,विधायक प्रतिनिधि खेमचंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू,ग्राम प्रमुख रवि साहू,बसना महामंत्री युवा मोर्चा नवीन भट्ट ,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा चेतना साहू,महाराज दुर्गा प्रसाद दुबे,ग्राम गौटिया लाल बिहारी साव,सरपंच व अध्यक्ष आयोजन समिति प्रफुल्ल साव, उपाध्यक्ष महेश साव,सचिव गुलाप साव, कोषाध्यक्ष तेजप्रकाश साव,वरिष्ठ गणमान्य कुंजबिहारी साव, पंच राखीलाल साव, पंच दुर्गाप्रसाद साव, पंच जगजीवन मांझी,राधेश्याम साव, देवाधि साव,अजय साव,निज सचिव नरेंद्र बोरे,वीरेंद्र प्रधान , प्रमीत साहू, प्रीतेश प्रधान,मनोज साहू,कमल प्रधान,शशिभूषण प्रधान,कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
