मानपुर
वार्ड पार्षद श्री मति खुशबू गुप्ता ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के सभी लाभान्वित हितग्राहियों के लिए रेत(बालू) सस्ती हो:श्री मति खुशबू गुप्ता पार्षद
नगर परिषद मानपुर में वार्ड नंबर 9 की पार्षद श्री मति खुशबू गुप्ता जी ने नगर परिषद मानपुर के भीतर 713 व्यक्तियों का आवास स्वीकृत होने के पश्चात एक लाख रुपए की प्रथम किश्त सभी हितग्राहियों के खाते में डाली जा चुकी है जिसमें नगर परिषद मानपुर की पार्षद ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर मांग की हैं कि समस्त हितग्राहियों को कम रेट में रेत मुहैया कराए जिससे हितग्राहियों का आवास बन सके वार्ड पार्षद का कहना है कि जिन भी व्यक्तियों का आवास स्वीकृत हुआ है वह गरीब तबके के लोग हैं यदि महंगी दरों में रेत खरीदते हैं तो आवास बनने में बिलंब भी सकता है।
वार्ड पार्षद श्री मति खुशबू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत जितने भी हितग्राही हैं उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू हो रेत का अधिकतम मूल्य 1500 तक होना चाहिए इससे ज्यादा बिल्कुल नहीं।अभी हाल ही में रेत का मूल्य लगभग 5000 रुपए तक ट्राली मिल रहा है ऐसे में तो आवास का सारा पैसा रेत में ही खर्च हो जाएगा तो बाक़ी के कार्य कैसे होंगे।पार्षद द्वारा ज्ञापन सौंपकर मांग किया गया है कि रेत का दर न्यूनतम निर्धारित किया जाए जिससे गरीब मजदूर वर्ग के भाई बहनों का घर आसानी से बन सके।पार्षद ने यह भी कहा हमारी असली पूंजी क्षेत्र की जनता है जिनके साथ मैं सदैव खड़ी रहूंगी।
