लोरमी, 17 मार्च 2026 (मंगलवार)।
मुंगेली (बिलासपुर, छत्तीसगढ़) के लोरमी तहसील क्षेत्र में “गो सम्मान आह्वान अभियान” ने जोरदार गति पकड़ ली है। अभियान के तहत गो सेवकों एवं गो-प्रेमी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर आमजन को गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान आयोजित बैठकों एवं जनसंपर्क अभियानों में ग्रामीणों को बताया गया कि गोवंश संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर गो संरक्षण के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।
अभियान टीम ने विभिन्न गांवों में सक्रिय रूप से बैठकें आयोजित कर जनभागीदारी को बढ़ावा दिया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि आने वाले समय में इस अभियान को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा, ताकि हर गांव तक गो सेवा और संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचे।
आयोजकों का मानना है कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से गो संरक्षण को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
विशेष रिपोर्ट: प्रवीण शर्मा, राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़

