Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 04 at 20.03.09

शहपुरा में आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक संपन्न, गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने पर जोर

October 4, 2026
WhatsApp Image 2026 10 04 at 19.36.34

चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेले की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक आज

October 4, 2026
WhatsApp Image 2026 10 04 at 19.34.01

वृद्धजनों का सम्मान कर सेवा का लिया संकल्प

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • शहपुरा में आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक संपन्न, गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने पर जोर
  • चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेले की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक आज
  • वृद्धजनों का सम्मान कर सेवा का लिया संकल्प
  • सेवा संकल्प के तहत वृद्धजनों की सेवा में आगे आए सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी
  • कोठी पुलिस द्वारा पशुओ को क्रूरता पूर्वक ट्रक मे लोड कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी चालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही
  • लावाकेरा बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 6.32 क्विंटल गांजा बरामद
  • दिव्यांग बच्चों से पुलिस कमिश्नर ने किया आत्मीय संवाद, सीखी साइन लैंग्वेज की बेसिक बातें
  • म्यूल अकाउंट के जरिए 91.85 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Patrika - लावाकेरा बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 6.32 क्विंटल गांजा बरामद
Patrika

लावाकेरा बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 6.32 क्विंटल गांजा बरामद

PolicewalaBy PolicewalaOctober 4, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 10 04 at 18.31.21

जशपुर। सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर टाटा आईसर ट्रक से 632.380 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में उत्तर प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा, ट्रक, मोबाइल और नगदी समेत कुल 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की जप्ती की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा डीएसपी शुभम तिवारी और एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी के पर्यवेक्षण में एंटी नारकोटिक्स टीम एवं थाना तपकरा पुलिस लावाकेरा बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उड़ीसा की ओर से आ रहे टाटा आईसर ट्रक क्रमांक UP-47-AT-9839 को रोककर तलाशी ली गई।

पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में ऊपर खाली बोतलों से भरी बोरियां रखी गई थीं। इन बोरियों को हटाकर नीचे रखी बोरियों की जांच करने पर टेप से लिपटे पैकेट मिले। जांच में 20 बोरियों के भीतर 597 पैकेटों में 632.380 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने ट्रक में सवार विनोद कुमार गुप्ता (42 वर्ष) निवासी ग्राम बेरिया खलीलपुर, थाना देहात कोतवाली, जिला बहराईच, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।

कार्रवाई में पुलिस ने 632.380 किलो गांजा, टाटा आईसर ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नगद जप्त किए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपये, ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपये तथा मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।

WhatsApp Image 2026 10 04 at 18.30.48

मामले में थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गांजा कहां से लाया गया और उत्तर प्रदेश में किसे पहुंचाया जाना था, इसकी पड़ताल करते हुए पूरे तस्करी नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच कर रही है।

गौरतलब है कि 02 अक्टूबर को भी लावाकेरा में 440.630 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों से उड़ीसा सीमा से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई सामने आई है।

कार्रवाई में डीएसपी शुभम तिवारी, एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान सहित एंटी नारकोटिक्स टीम एवं थाना तपकरा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को नगद पारितोषिक से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

photo 2026 07 20 21 18 13

Febraury 2026

July 20, 2026
photo 2026 07 20 21 06 28

March 2026

July 20, 2026
photo 2026 07 20 20 09 31

April 2026

July 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,284
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026904
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026792
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026752
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 04 at 20.03.09 Policewala

शहपुरा में आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक संपन्न, गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने पर जोर

By PolicewalaOctober 4, 20262

नवनीत कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा शहपुरा। विधानसभा…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 04 at 19.36.34

चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेले की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक आज

October 4, 2026
WhatsApp Image 2026 10 04 at 19.34.01

वृद्धजनों का सम्मान कर सेवा का लिया संकल्प

October 4, 2026
WhatsApp Image 2026 10 04 at 19.31.45

सेवा संकल्प के तहत वृद्धजनों की सेवा में आगे आए सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी

October 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 04 at 20.03.09

शहपुरा में आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक संपन्न, गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने पर जोर

October 4, 2026
WhatsApp Image 2026 10 04 at 19.36.34

चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेले की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक आज

October 4, 2026
Visitors
1927394
This Month : 8619
This Year : 499311
Total Users : 1501631
Views Today : 2849
Total views : 6205193
Who's Online : 18
Server Time : 2026-10-04
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.