इंदौर
लारेंन्स विश्नोई गैंग का सदस्य राजपाल का साथी, क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में गिरफ्तार
इंदौर शहर में लारेंस गैंग द्वारा दी जा रही धमकियों के प्रकरण में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध लारेंन्स विश्नोई गैंग केस में लगातार कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने आरोपियों को किया गिरफ्तार ,, क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम के प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपी राजपाल निवासी नागदा को इंदौर में बिजनेस मेन विवेक दम्मानी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले सोनू उर्फ रिदेश खंगार निवासी इन्दौर को पुलिस ने गिरफ्तार किया,,आरोपी सोनू ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से आरोपी राजपाल को फरियादी विवेक दम्मानी की जानकारी उपलब्ध करायी थी तथा घर के बाहर गोली चलाने के लिये तैयार कर रहा था,,आरोपी ने पूछताछ में बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी देने वाले केस में सहआरोपी राजपाल की मदद करना किया स्वीकार कर लिया है,,आरोपी सोनू उर्फ रितेश अपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट जान से मारने की कोशिश, चाकूबाजी, बलवा करना, घर में घुसकर मारपीट, बलात्कार जैसे गंभीर धाराओं में कई अपराध दर्ज है
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

