लाखेनगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026 का सफल आयोजन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के लाखेनगर मंडल के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026 का आयोजन कुशालपुर स्थित ओंकार मैरिज पैलेस में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर एवं प्रदेश प्रशिक्षण टोली के श्री अवधेश जैन मंडल अध्यक्ष श्री सचिन सिंघल महामंत्री राकेश सिंह ठाकुर /आशीष सिंह छत्रिय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं आगामी दायित्वों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया।
इसके पश्चात विभिन्न सत्रों में प्रदेश महामंत्री श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री हेमन्त पाणिग्रही, सुश्री मोना सेन, श्री सचिन मेघानी एवं श्री सच्चिदानंद उपासने जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर मृत्यंजय दुबे, प्रशांत सिंह ठाकुर, विभोर सिंह ठाकुर, महेश शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनीषा चंद्राकर, पायल अंबवानी, जीत साहू, भोली सेन, विश्वजीत साहू, सविता साहू, दिगंबर चौधरी, राजेश मिश्रा, संतोष देवांगन, जय शर्मा, विभा मांझी, सरिता बोपचे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं के संकल्प के साथ किया गया।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
