रायपुर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात ड्यूटी पर तैनात आरक्षक क्रमांक 106 शेख जुम्मन एवं नगर सैनिक क्रमांक 03 मोहसिन खान की सतर्कता से युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहा आरोपी पकड़ा गया। सूचना मिलते ही दोनों जवानों ने आरोपी का पीछा कर घेराबंदी की और उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया।
आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना गंज के सुपुर्द किया गया, जहां प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके बाद मोबाइल की तस्दीक कर उसे युवती को सकुशल वापस सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर युवती ने यातायात पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया। दोनों जवानों की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की पुलिस अधिकारियों ने सराहना की।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- कुठला थाना मामला: दलपत पटेल की मौत के बाद भड़का आक्रोश, इंदिरा नगर तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम
- आज सिवनी जिले के घंसौर के हायर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर मे सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने स्वछता सेवा
- कुरुद में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार।
- रेलवे स्टेशन पर युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहा आरोपी यातायात पुलिस के जवानों ने पकड़ा
- रात्रि गश्त में यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
- नीमच में सरकारी जमीन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जीवाजी राव छात्रावास परिसर में भारी पुलिस बल के साथ कब्जा बहाली की कार्रवाई शुरू
- चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को दस्तयात कर परिजनों को किया सुपुर्द परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान,
- निवार पुलिस ने घेराबंदी कर 02 किल 173 ग्राम गांजा और मोटर साइकिल मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तारी, अदालत के आदेश पर भेजा गया जेल
