संवाददाता बिरेश शुक्ल
लोकेशन रीवा
9039097438
रीवा में भाजपा को मिली और मजबूती, सामाजिक कार्यकर्ता पवन तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा BJP का दामन
मध्य प्रदेश में आगामी चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रीवा के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता पवन तिवारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कर ली है।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा: “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है।भाजपा के लिए गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा हित और किसान कल्याण हमेशा सर्वोपरि रहे हैं। इन वर्गों को मजबूत बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी शक्ति से काम कर रही है।
बाइट-राजेंद्र शुक्ला,उपमुख्यमंत्री
पवन तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता
प्रतिमा तिवारी, भाजपा नेत्री
