30 अक्टूबर से होगा कथा का शुभारंभ, पं. विपिन बिहारी दास महाराज करेंगे श्रीमद्भागवत कथा का वाचन
गोटेगांव। नगर में 30 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। कथा के सफल आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार एवं आमंत्रण समिति की बैठक एसआरजी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, श्रद्धालुओं तक निमंत्रण पहुंचाने तथा कथा के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर सरदार सिंह पटेल की मौजूदगी में समिति के सदस्यों ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर से पं. विपिन बिहारी दास महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होगी। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न समितियां अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में जुटी हैं। प्रचार-प्रसार और आमंत्रण समिति द्वारा क्षेत्र में संपर्क कर श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ मिलेगा। आयोजन की तैयारियों के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बनने लगा है। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
