रायपुर। राजधानी में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस (नॉर्थ जोन) ने अवैध शराब और हुक्का बिक्री के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल 64 आरोपियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अवैध बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गुढ़ियारी थाने में बड़ी कार्रवाई

इस अभियान के दौरान गुढ़ियारी थाना पुलिस ने विशेष मुस्तैदी दिखाई। यहाँ शराब पीने/पिलाने वालों के विरुद्ध 11 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, हुक्का सामग्री की बिक्री और सेवन करने वाले 03 आरोपियों पर कोटपा एक्ट (COTPA) के तहत कार्रवाई की गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुढ़ियारी पुलिस ने 02 आरोपियों के पास से हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई भी की है।

अभियान के मुख्य आंकड़े:

शराब सेवन/बिक्री (आबकारी एक्ट): कुल 64 आरोपी (खमतराई- 27, पण्डरी- 14, गुढ़ियारी- 11, उरला- 07, खम्हारडीह- 05)।

हुक्का बिक्री/सेवन (कोटपा एक्ट): कुल 11 आरोपी (खमतराई- 08, गुढ़ियारी- 03)।

अन्य कार्रवाई: 02 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और 12 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version