
घटना के अनुसार मालवीय रोड क्षेत्र में एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करते दिखीं। हुलिये के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने नंदनी राजपूत (32 वर्ष) और सानिया मरकाम (20 वर्ष), दोनों निवासी रामनगर गुढ़ियारी, को हिरासत में लिया। आरोपी नंदनी का पति थाना गुढ़ियारी का हिस्ट्रीशीटर है जो फिलहाल जेल में बंद है।
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने मालवीय रोड, गोलबाजार, महादेव घाट और इतवारी बाजार सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से कुल 7 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 9,700 रुपये नगद, 1 एक्टिवा वाहन और 5 मोबाइल फोन, यानी कुल लगभग 12 लाख रुपये की सामग्री जप्त की गई है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में कोतवाली एसीपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह एवं गोल बाजार थाना प्रभारी (प्रशिक्षु DSP) अमित कोसमा की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस द्वारा बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग और सीसीटीवी से कड़ी निगरानी आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्ट मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
- मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!
- नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
