रायपुर, 04 अक्टूबर 2026।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. अमजद की सहमति से मोहम्मद जुनैद रज़ा को रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला-शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश 04 अक्टूबर को जारी किया गया।
जुनैद रज़ा को रायपुर की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें शहर जिला कार्यकारिणी के गठन का दायित्व भी सौंपा गया है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव

Leave A Reply

Exit mobile version