“नीमच। मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए घोषित रुस्तमजी पुरस्कार वर्ष 2025 के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। जारी शासकीय आदेश में नीमच जिले में पूर्व में अपनी सेवाएं दे चुके उप निरीक्षक रघुवीर जोशी का नाम अति विशिष्ट श्रेणी में शामिल किया गया है।”, “वर्तमान में उप निरीक्षक रघुवीर जोशी चौकी बांगरोद जावरा, जिला रतलाम में पदस्थ हैं। उन्हें सराहनीय कार्य एवं सेवाओं के लिए एक बारह बोर गन एवं प्रमाण पत्र प्रदान गया है “उप निरीक्षक रघुवीर जोशी नीमच जिले में पदस्थापना के दौरान केंट व बघाना थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल को नीमच पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों के बीच आज भी याद किया जाता है। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं के निराकरण को लेकर उनके कार्यकाल में किए गए प्रयासों का उल्लेखनीय योगदान रहा।”, “वर्तमान में चौकी प्रभारी बांगरोद पदस्थ”, “रघुवीर जोशी पूर्व में जावरा शहर थाना कोतवाली में भी पदस्थ रहे हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में उनका नाम अति विशिष्ट श्रेणी में दर्ज होना उनकी पुलिस सेवा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का आधिकारिक सम्मान है।”
जिला ब्यूरो ललित सिंहचुंडावत नीमच
