डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

शहपुरा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर शहपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक, नई सोच और संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की। युवाओं को देश के विकास में सहभागी बनाने तथा आधुनिक भारत की मजबूत नींव तैयार करने में उनके योगदान को भी स्मरण किया गया।

कांग्रेसजनों ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के निर्माण का उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा उरेती, वरिष्ठ नेता गोवर्धन तेजवानी, कौशल ठाकुर, सुरेंद्र राय, कृष्ण कुमार गुप्ता, अवध सिंह ठाकुर, भूपत साहू, संजय दुबे, इकबाल खान, आशु खान, कोदूलाल झारिया, छक्केलाल झारिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.

Exit mobile version